फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जटिल सर्जरी कर रीढ़ की हड्डी कर दी सीधी

जटिल सर्जरी कर रीढ़ की हड्डी कर दी सीधी

Thu, 18 Apr 2019 01:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जटिल सर्जरी कर रीढ़ की हड्डी कर दी सीधी
जटिल सर्जरी कर रीढ़ की हड्डी कर दी सीधी
विज्ञापन

0 दस घंटे के ऑपरेशन बाद मिली युवती को राहत
प्रयागराज। दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों में होने वाली स्पाइन सर्जरी बुधवार को अपने शहर में की गई। दस घंटे की जटिल सर्जरी के बाद एक युवती को बरसों पुरानी धनुष आकार हुई रीढ़ की हड्डी सीधी की गई। न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज गुप्ता ने यह ऑपरेशन किया।
डॉ. गुप्ता के मुताबिक रीढ़ की हड्डी में होने वाली इस बीमारी को काइफो-स्कोलियोसिस कहते हैं। इसके कारण पीड़ित की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी-मेढ़ी धनुषनुमा हो जाती है या मरीज को कूबड़ हो जाता है। उनका दावा है कि शहर में पहली बार टेढ़ी रीढ़ की हड्डी को ऑपरेशन के जरिए सीधा किया गया। डॉक्टर के मुताबिक करीब दस घंटे चले ऑपरेशन में 26 स्क्रू और रॉड की मदद से रीढ़ की हड्डी को सीधा किया गया।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह बीमारी प्राय: जन्मजात होती है। शुरूआत में इसके लक्षण नहीं मिलते। दस से बीस वर्ष की उम्र में यह बीमारी अचानक तकलीफदेह हो जाती है। लड़कों की तुलना में यह रोग लड़कियों को अधिक प्रभावित करता है। बुधवार को जिस 26 वर्षीय युवती का ऑपरेशन किया गया वह करीब आठ वर्षों से रीढ़ में दर्द से परेशान थी। उसे उठने-बैठने के साथ चलने-फिरने में भी दिक्कत होती थी। उसका कूबड़ भी दिखाई देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed