{"_id":"5c744adfbdec2226154d2017","slug":"201551125215-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी से संबंधित खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी से संबंधित खबरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन शुरू
0 यूपीपीएससी ने 16 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन
0 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रोग्रामर, प्रोग्रामर ग्रेड-1, प्र्रोग्रामर ग्रेड-2 एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के 16 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में प्रोग्राम का एक पद, वित्त (आय-व्यय) विभाग में प्रोग्राम ग्रेड-1 का एक पद, कृषि सांख्यिकीय एवं फसल बीमा में प्रोग्रामर ग्रेड-2 का एक पद और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के 13 पद शामिल हैं। विशेष परिस्थतियों में शासन या विभाग के अनुरोध पर पदों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है।
इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे और एक गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में एक तिहाई यानी 0.33 फीसदी अंक माइनस मार्किंग के रूप काट लिए जाएंगे। परीक्षा में एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी एवं अन्य श्रेणियों में न्यूनतम दक्षता मानक 40 फीसदी निर्धारित है। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता या चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रवक्ता हिंदी पद के लिए इंटरव्यू 15, 16 अप्रैल को
0 स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद 107 अभ्यर्थी पाए गए योग्य
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समाज कल्याण विभाग के अधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवक्ता हिंदी पद पर इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 15 एवं 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवक्ता हिंदी पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन 26 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। इसके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा साढ़े पांच साल बाद 12 मई 2015 को आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा में कुल 107 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए योग्य पाए गए हैं। आयोग ने 15 अप्रैल को 54 अभ्यर्थियों और 16 अप्रैल को 53 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। आयोग ने वेबसाइट पर भी साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचने को कहा गया है।
परिवीक्षा प्राध्यापक पद के लिए इंटरव्यू 15 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय (अध्यापक वर्ग) सेवाएं के तहत दंडशास्त्र एवं परिवरीक्षा प्राध्यापक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ) के एक अनारक्षित पद के लिए इंटरव्यू 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगा। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसी क्रम में कुल 219 अभ्यर्थियों के परंपरागत आवेदन एवं अन्य शैक्षिक अभिलेख उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्राप्त हुए। आवेदनों एवं अन्य अभिलेखों के परीक्षण के बाद अर्ह अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 15 अप्रैल को आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में उपस्थित होना है। अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।