{"_id":"5c38a51ebdec2273754898a9","slug":"201547216158-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जनवरी की रात से मेले में बंद होगा वाहनों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जनवरी की रात से मेले में बंद होगा वाहनों का प्रवेश
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों को भी नहीं मिलेगी मेला क्षेत्र में इंट्री
पहले पर्व के बाद भीड़ हटने तक लागू होगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ के पहले स्नानपर्व मकर संक्रांति पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्व के दौरान यहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। मेला यातायात व्यवस्था से जुड़े अफसरों ने निर्णय लिया है कि 13 जनवरी से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति या स्नानार्थियों की भीड़ लौटने तक लागू होगा।
आम तौर पर मुख्य स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मेले में डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाती रही है। हालांकि इस बार स्नानार्थियों की भीड़ कई गुना ज्यादा होने का अनुमान है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर मेला पुलिस अफसर बेहद सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर मेला यातायात पुलिस ने मकर संक्रांति के दो दिन पहले वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया है। अफसरों का कहना है कि मकर संक्रांति का पर्व भले ही इस बार 15 जनवरी को पड़ रहा है लेकिन, स्नानार्थियों की भीड़ के 14 जनवरी को ही मेला क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है। यही वजह है कि दो दिन पहले ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। 13 जनवरी की रात से मेले में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। यह प्रतिबंध दोपहिया वाहनों पर भी लागू होगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन ही मेले में प्रवेश कर सकेंगे। यह व्यवस्था पर्व की समाप्ति या स्नानार्थियों के लौटने तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक ओपी सिंह ने बताया कि मेले में 13 जनवरी से दोपहिया समेत सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।