फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सूबेदारगंज में प्रयागराज, हमसफर समेत 14 ट्रेनों का होगा ठहराव

सूबेदारगंज में प्रयागराज, हमसफर समेत 14 ट्रेनों का होगा ठहराव

Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सूबेदारगंज में प्रयागराज, हमसफर समेत 14 ट्रेनों का होगा ठहराव
सूबेदारगंज में प्रयागराज, हमसफर समेत 14 ट्रेनों का होगा ठहराव
विज्ञापन

प्रयाग स्टेशन में 34 ट्रेनों का ठहराव 13 जनवरी से पांच मार्च तक
प्रयागराज। कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व के दौरान सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने प्रयागराज, हमसफर, दिल्ली दुरंतो समेत 14 ट्रेनों का ठहराव तय किया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 04 फरवरी को मौनी अमावस्या, 10 फरवरी को बसंत पंचमी एवं 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा के मौके पर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद कर दिए जाने के निर्णय से रेलवे ने उक्त अवधि में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है।

स्नान पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद भी यहां ट्रेनों का ठहराव रहेगा। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। मेला के दौरान अलग-अलग स्नान पर्वों में कुल 15 दिन प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, हमसफर, दिल्ली दुरंतो, जोधपुर-हावड़ा, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस दोनों ओर से सूबदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक-एक मिनट के लिए रुकेगी। इसके अलावा अजमेर-रांची और जम्मूतवी-टाटानगर मुरी एक्सप्रेस भी उक्त अवधि में यहां रुकेगी। वहीं दूसरी ओर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 13 जनवरी से पांच मार्च के मध्य प्रयाग स्टेशन से गुजरने वाली 34 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव दो मिनट के लिए सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed