Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लखनऊ बुलंदशहर के न्यायिक अधिकारियों का क्षेत्राधिकर बदला

लखनऊ बुलंदशहर के न्यायिक अधिकारियों का क्षेत्राधिकर बदला

Wed, 02 Jan 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ बुलंदशहर के न्यायिक अधिकारियों का क्षेत्राधिकर बदला
लखनऊ, बुलंदशहर के न्यायिक
विज्ञापन

अफसरों का क्षेत्राधिकार बदला
0 हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई अधिसूचना
प्रयागराज। हाईकोर्ट द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत लखनऊ और बुलंदशहर के न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ जीतेंद्र कुमार अब एडीजे द्वितीय होंगे। वह स्पेशल जज एससी-एसटी का काम भी देखेंगे। बबीता रानी को एडीजे तृतीय और दुर्गनारायण सिंह को एडीजे चतुर्थ बनाया गया है। वह स्पेशल जज ईसी एक्ट भी होंगे। जबकि, पदमाकर मणि त्रिपाठी एडीजे पंचम होंगे। अजय कुमार त्रिपाठी प्रथम को एडीजे षष्ठम और स्पेशल जज एंटी करप्शन का चार्ज दिया गया है। संदीप गुप्ता अब एडीजे सप्तम होंगे। वह ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट के मामले भी सुनेंगे। इसी प्रकार से प्रतीक्षा नागर को पॉक्सो एक्ट जज बनाया गया है। विकास नागर एडीजे अष्टम से एडीजे नवम बनाए गए हैं। कुमार मयंक को एडीजे 11 बनाया गया है।

वहीं बुलंदशहर में कार्यरत सुधीर कुमार चतुर्थ को एडीजे पॉक्सो कोर्ट बनाया गया है। इसी क्रम में वीरेंद्र कुमार तृतीय एडीजे सप्तम बुलंदशहर होंगे। राजीव कुमार तृतीय एडीजे षष्ठम, सुनील कुमार सिंह प्रथम एडीजे पंचम होंगे। वह स्पेशल जज एंटी करप्शन भी बनाए गए हैं। वीरेंद्र कुमार सिंह स्पेशल जज ईसी एक्ट और इलेक्ट्रिक सिटी एक्ट जबकि एडीजे प्रवीन कुमार जैन हाईकोर्ट में ओएसडी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed