फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कई भाजपाइयों को पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी

कई भाजपाइयों को पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी

Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कई भाजपाइयों को पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
कई भाजपाइयों को पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन

0 भाजपा काशी प्रांत ने तमाम विभाग प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों के संयोजक एवं सहसंयोजक के नाम किए जारी
नोट.. इसमें टिकट साइज की कुछ फोटो है
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय नेताओं को पार्टी के काशी प्रांत ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने तमाम विभाग प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों के संयोजक एवं सहसंयोजक की सूची में इलाहाबाद के नेताओं को अहमियत दी है।

काशी प्रांत की ओर से विधि प्रकोष्ठ का संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं बैठके विभाग का संयोजक रामानुज शुक्ला एवं सहसंयोजक सुबोध सिंह को बनाया। इसके अलावा मीडिया विभाग का सहसंयोजक नरेश कुंद्रा, मीडिया संपर्क विभाग का सहसंयोजक मृत्युंजय तिवारी, ट्रस्ट समन्वय विभाग का संयोजक राजेश पांडेय, कानूनी और विधिक विषय विभाग का संयोजक राधाकांत ओझा को दिया । पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि विभाग के सहसंयोजक की जिम्मेदारी पदुम जायसवाल को सौंपी। प्रकोष्ठ सूची में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सहसंयोजक डा. रमा सिंह, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश केसरवानी को संयोजक, मछुआरा प्रकोष्ठ में राकेश निषाद को सहसंयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डा. यूबी यादव को सहसंयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ में रामजी अग्रहरि को सहसंयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ में अरुण केसरवानी को सहसंयोजक एवं पंचायत प्रकोष्ठ में महेश्वर को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में सहसंयोजक का दायित्व सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को दिया गया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प का संयोजक दिलीप चौरसिया, ई-ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प का सह संयोजक रवि केसरवानी, नमामि गंगे प्रकल्प का सहसंयोजक राजेश शर्मा, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रकल्प का सहसंयोजक कमलेश त्रिपाठी और राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान प्रकल्प का सह संयोजक राजू राय को बनाया गया। पार्टी ने इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर नगर प्रभारी अशोक धवन, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र आदि नेताओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed