फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बादलों का डेरा अभी कराएगा बारिश

बादलों का डेरा अभी कराएगा बारिश

Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बादलों का डेरा अभी कराएगा बारिश
बादलों का डेरा अभी कराएगा बारिश
विज्ञापन

- आर्द्रता का उच्चतम स्तर पर बना रहा मानसून को कर रहा मजबूत
- पुरवा हवाओं के जोर से धूप निकली भी तो रहेगी कमजोर, पारा लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पुरवा हवाओं का जोर और बादलों का डेरा अभी और बारिश कराएगा। सावन की यह झड़ी फिलहाल रुकने वाली नहीं है। आर्द्रता के उच्चतम स्तर पर बने रहने से तेज बारिश की संभावना बनी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की प्रगति से अत्याधिक जल वृष्टि के आसार बने हैं। इस बीच मौसम साफ हुआ और धूप निकली भी तो पुरवा हवाओं का जोर उसे कमजोर करेगा। वहीं शुक्रवार को पारा लुढ़ककर 27.5 डिग्री पर आ गया। बीते 24 घंटे में 62.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह इस बार अगस्त में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है।
बीते दस दिन से दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी हवाओं की सक्रियता को पुरवा हवाओं का साथ मिला। इस गठजोड़ ने मानसून को मजबूती दी। इस बीच हर दिन 20 मिमी. बारिश का औसत रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अब हर दिन बरस रहा पानी लोगों के घरों की छतों से टपकने लगा है। मकान नए हों या पुराने, कहीं न कहीं बारिश का पानी गृहस्थी पर असर डाल रहा है। शुक्रवार रात में भी बारिश का क्रम थमा नहीं, कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बौछारों ने लोगों को भिगोया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक जो वातावरण बना है, उससे कुछ दिन बारिश जारी रहने की संभावना है। आर्द्रता के अधिकतम 100 और न्यूनतम 88 पर रहने से तेज बारिश होने के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने बताया कि सावन में इस बार ठीक ठाक जल वृष्टि (बारिश) के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed