{"_id":"5b635aff4f1c1b913e8b4d21","slug":"201533238015-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
----------------
सहायक अध्यापकों को नियुक्त पत्र जारी करने पर रोक
0 बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को जारी किए निर्देश
इलाहाबाद। सूबे के प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती के मामले में नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने उच्च न्यायालय के स्थगनादेश का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षक अधिकारियों (बीएसए) को इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
रामजनक मौर्य व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित आदेश का हवाला देते हुए सचिव संजय सिन्हा की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि 12460 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी न किए जाएं। निर्देश में कहा गया कि उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एक अगस्त को अग्रिम आदेश तक 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र जारी करने पर स्थगनादेश पारित किया है। इसलिए न्यायालय की ओर से पारित आदेश के अनुपालन में सभी बीएसए यह सुनिश्चित कर लें कि 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग के लिए किसी नई विज्ञप्ति का प्रकाशन नहीं किया जाए और नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने की प्रक्रिया न्यायालय की ओर से अंतिम आदेश पारित किए जाने तक रोक दी जाए।