{"_id":"5b60c9304f1c1b9c3e8b47a8","slug":"201533069616-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर में छूट का लाभ अब 31 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर में छूट का लाभ अब 31 अगस्त तक
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकर में छूट का लाभ अब 31 अगस्त तक लें
इलाहाबाद। गृहकर के भुगतान पर अब 31 अगस्त तक दस फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। इसी छूट का लाभ लेने के लिए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय समेत सभी जोनल कार्यालयों में शाम तक भीड़ जुटी रही। दिन भर में गृहकर के मद में दो करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। वहीं बिल में गड़बड़ी दुरुस्त न होने से सैकड़ों भवन मालिक दिन भर भटकते रहे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दस प्रतिशत छूट का अंतिम दिन था। इस कारण एक ही दिन में दो करोड़ से अधिक गृहकर की वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 18 व्यावसायिक भवन स्वामियों के बारे में कोई निर्णय नहीं आया है। बड़े बकाएदार चाहें तो पार्ट पेमेंट या पुराने बिल के आधार पर भुगतान कर ब्याज से बच सकते हैं।