{"_id":"5b183b0b4f1c1bfd6e8b67c8","slug":"201528314635-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन तिथि व परीक्ष्\nा के जिले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन तिथि व परीक्ष् ा के जिले बढ़े
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को अब 18 जून तक आवेदन
अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के चलते 18 और जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय
इलाहाबाद। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 04 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 14 जून की जगह 18 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। आयोग के मुताबिक अब चार जून से चौदह जून को ऑनलाइन शुल्क जमा करने तथा परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि 18 जून 2018 तक संशोधित की गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए आयोग ने पहले निर्धारित 21 जिलों के अतिरिक्त 18 नए जिलों अर्थात कुल 39 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा के लिए 10 लाख से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के मुताबिक परीक्षा के लिए चयनित नए जिलों में ललितपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, रामपुर, उन्नाव, हरदोई, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, महाराजगंज, बुलंदशहर, मिर्जापुर एवं मुजफ्फरनगर शामिल हैं। परीक्षा 29 जुलाई को होनी है। सहायक अध्यापक हिंदी और सहायक अध्यापक कला विषय में याचियों के साथ उनके जैसे अन्य अभ्यर्थी भी इस अतिरिक्त समय में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कंप्यूटर विषय और आयु सीमा में छूट के लिए अर्ह अभ्यर्थियों में वहीं अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।