फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोवर-आरओ, एआरओ को अ ति रिक्त मौके की मांग, इ वि वि कमीऱ्, मोनिरबा, डीके, पूर्व प्राचार्य, सीएमपी

लोवर-आरओ, एआरओ को अ ति रिक्त मौके की मांग, इ वि वि कमीऱ्, मोनिरबा, डीके, पूर्व प्राचार्य, सीएमपी

Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोवर-आरओ, एआरओ को अ ति रिक्त मौके की मांग, इ वि वि कमीऱ्, मोनिरबा, डीके, पूर्व प्राचार्य, सीएमपी
सी-सैट की भांति लोवर सबआर्डिनेट, आरओ/
विज्ञापन

एआरओ परीक्षा में भी मिले अतिरिक्त अवसर
0 प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सी-सैट से प्रभावित प्रतियोगी छात्रों ने पीसीएस में 2017-18 की परीक्षाओं में दिए गए अतिरिक्त अवसर की भांति पीसीएस की अनुषंगी दो परीक्षाओं लोवर सबआर्डिनेट और आरओ/एआरओ की आगामी दो परीक्षाओं में अतिरिक्त अवसर प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने वागीश मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि लोक सेवा आयोग ने सी-सैट से प्रभावित छात्रों को पीसीएस की आगामी परीक्षाओं 2017 एवं 2018 में शासनादेश के तहत दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किया। इसी तरह इनसे प्रभावित छात्रों को भी वर्ष 2017 एवं 2018 में लोवर सबआर्डिनेट और आरओ/एआरओ की दो परीक्षाओं में भी शामिल करने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों को पांच वर्ष की उम्र सीमा में छूट प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में दी है। ऐसे में हजारों प्रभावित छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन दोनों वर्षों में भी छात्रों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

00
कर्मियों की पदोन्नति, एमएसीपीएस
के लाभ के लिए वीसी को लिखा पत्र
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सामान्य कैडर के कर्मचारियों की पदोन्नति, एमएसीपीएस का लाभ समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने के संबंध में मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टॉफ यूनियन के पूर्व महामंत्री ओपी गुप्ता ने कुलपति को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि कुलपति के स्पष्ट आदेश के बावजूद कर्मचारियों की न्यायोचित मांगें लंबित हैं। कर्मचारी लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है। समस्याओं के समाधान के लिए कम से कम 15 दिन में विवि के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक/लोक अदालत जैसा किया जाना न्यायोचित होगा। उन्होंने पिछले दिनों हुए यूनियन के चुनाव को निरस्त करने और जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मोनिरबा में ‘कॉग्निशन-2017’ आज
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मोनिरबा में वार्षिक एकेडेमिक कार्यक्रम ‘कॉग्निशन-2017’ का आयोजन नौ नवंबर को किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
00
प्रो.डीके चौहान बने हेड
इलाहाबाद। इविवि के बॉटनी विभाग में प्रोफेसर डीके चौहान ने बुधवार को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रोफेसर मंजू साहनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद वरिष्ठ प्रोफेसर चौहान को यह जिम्मेदारी दी गई है।
00
पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक
इलाहाबाद। श्री हरीराम गोपालकृष्ण सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.रामकृष्ण शास्त्री के निधन पर बुधवार को शोक सभा हुई। इस दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। डॉ.शास्त्री का निधन छह नवंबर को केदारखंड काशी में हो गया। शोक सभा में बाल्मीकि राम त्रिपाठी, विद्याधर मिश्र, रविशंकर उपाध्याय, सौरभ शुक्ला, रामबली, गिरीश प्रसाद मिश्र आदि शामिल थे।

00
सीएमपी शाषी निकाय के सदस्य ने दिया त्याग पत्र
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की पुन: नियुक्ति संबंधी अवैध प्रस्ताव एवं शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आरके सिन्हा ने शाषी निकाय के सदस्य पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र बुधवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज गवर्निंग बॉडी के चेयरपर्सन को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed