{"_id":"59c3e1664f1c1b1f688b5be6","slug":"201506009446-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर बिगड़ा दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर बिगड़ा दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000
स्टेशन पर बिगड़ा दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन
इलाहाबाद। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 15559 अहमदाबाद एक्सप्रेस के इंजन में बृहस्पतिवार को खराबी आ गई। इस बीच काफी देर तक ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में उसमें दूसरा इंजन लगाया गया। तब कहीं जाकर ट्रेन इलाहाबाद से रवाना हुई। इस वजह से आम यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
अहमदाबाद एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तकरीबन तीन घंटे की देरी से सुबह 10.10 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद उसे ग्रीन सिगनल दिखाया गया तो ट्रेन नहीं चली। इस बीच मालूम पड़ा कि इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई है। पहले इंजन दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिली तो ट्रेन में दूसरा डीजल इंजन लगाया गया। इसके बाद दिन में 12 बजे ट्रेन जंक्शन से रवाना हुई।
0000
नौचंदी रही निरस्त, मुसाफिर हुए परेशान
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दरअसल गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार की शाम सहारनपुर से ही निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह इलाहाबाद नहीं आई। इलाहाबाद में रैक उपलब्ध न होने की वजह से गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस जंक्शन से भी निरस्त कर दी गई।