फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कॉलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य नहीं

कॉलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य नहीं

Tue, 18 Jul 2017 08:06 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य नहीं
सभी केंद्र
विज्ञापन

000

प्रबंधकीय कॉलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य नहीं
विधानसभा में उठे सवाल पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
कुछ प्रबंधकीय महाविद्यालयों में लागू व्यवस्था पर आपत्ति

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश के प्रबंधकीय महाविद्यालयों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य नहीं है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने खुद इस बाबत स्थिति स्पष्ट की है। वहीं, प्रदेश के कुछ प्रबंधकीय कॉलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है और यह भी कहा गया है कि वहां बायोमैटिक सिस्टम के तहत हाजिरी नहीं ली जाती है तो वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा।
उच्च शिक्षा की संयुक्त निदेशक डॉ. उर्मिला सिंह की ओर से मार्च में ही सभी शासकीय एवं प्रबंधकीय महाविद्यालयों को पत्र जारी कर वहां बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए जाने का निर्देश दिया गया था। यह भी कहा गया था कि सभी कॉलेज में बायोमैट्रिक सिस्टम लगाना अनिवार्य है, जबकि प्रबंधकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों का दावा था कि यह आदेश केवल शासकीय महाविद्यालयों के लिए है। 10 जुलाई को आगरा-अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी शासकीय एवं प्रबंधकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को आदेश कर वहां बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया और आदेश में यह भी कहा गया कि अगर बायोमैटिक सिस्टम से हाजिरी नहीं ली गई तो वेतन भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को आपत्ति इस बात पर है कि उनसे कई दूसरे कार्य भी लिए जाते हैं जबकि आदेश में कहा गया कि कॉलेज में निर्धारित समय तक उपस्थिति के अलावा शिक्षक अन्य कार्य भी पूर्व की भांति करते रहेंगे। शिक्षकों की ओर से विधायक हरगोविंद भार्गव ने यह मामला विधानसभा में उठाया और पूछा कि क्या डिग्री स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रबंधकीय महाविद्यालयों में बायोमैट्रिक सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से जवाब दिया गया कि प्रबंधकीय महाविद्यालयों में बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के जोनल सचिव डॉ. आरसी मिश्र का कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद अब शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed