फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   twenty towers closed due to non-payment of electricity bills

बीएसएनएलः बिजली बिलों का भुगतान न होने से 20 टॉवर बंद, संचार सेवाएं प्रभावित

Sun, 13 Oct 2019 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
twenty towers closed due to non-payment of electricity bills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala

बीएसएनएल की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इससे पूरा नेटवर्क ठप पड़ गया है। टॉवरों के बिजली बिल तक चुकता नहीं हो पा रहे हैं। बकाये में कनेक्शन कटने से 20 टॉवर बंद हो गए हैं। इससे बीएसएनएल की लीज लाइन व ललैंड लाइन की सेवाएं ठप पड़ गई हैं। वेतन न मिलने बच्चों की फीस, दूध और दवा तक के लिए भटकना पड़ रहा है। दशहरा बिना वेतन के बीत गया, अब दिवाली की भी चमक फीकी पड़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


न बिजली बिल अदा करने के लिए बजट है न कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए। ऐसे में दिवाली से पहले बीएसएनएल के 550 अधिकारियों कर्मचारियों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है। दिवाली से पहले कर्मचारियों केसामने रोजमर्रा की वस्तुओं के जुगाड़ के लाले पड़ गए हैं। एक कर्मी ने बताया कि बच्चों की फीस जमा न होने से नाम कटने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


ऐसे में दिवाली कैसे मनेगी, इसे लेकर चिंता सताने लगी है। वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने से ही वेतन नहीं मिल रहा है। सीएमडी दफ्तर से कई बार संपर्क साधने और पत्र भेजने के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है। इस वजह से कर्मियों में निराशा पैदा हो गई है। अफसरों का कहना है कि वेतन देरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो बार वेतन बजट जारी होने में देरी हो चुकी है। लेकिन, अब वेतन भुगतान में देरी से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीज लाइनें ठप होने से बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित

बिजली बिलों का भुगतान न होने से बीएसएनएल के 20 टॉवरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे बड़ी तादाद में लैंड लाइन व लीज लाइनें ठप पड़ गई हैं। करेली, मुनारी, मेजा समेत कई इलाकों में बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ा है। बीएसएनएल प्रबंधक कार्यालय ने बिजली विभाग के अफसरों से आवश्यक सेवा बाधित होने का हवाला देकर कनेक्शन जोड़ने का आग्रह किया लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। पीआरओ श्याम बिहारी उपाध्याय के मुताबिक बीएसएनएल की सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हो गई हैं। करेली व मुनारी टॉवरों के बिल भुगतान करने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं।


बीएसएनएल प्रयागराज,जीेएम, आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सितंबर महीने से ही वेतन का बजट नहीं आया है। इस वजह से भुगतान नहीं हो सका है। टॉवरों की बिजली कटने से एसडीओ, जेई को जनता के सवालों का जवाब देते नहीं बन रहा है। बिजली बिल के मद में पौने दो करोड़ रुपये बकाया है। 

मौजूदा हालात

  • 550 अधिकारी- कर्मचारी
  • 4.25 करोड़ रुपये है वेतन का प्रति महीने का बजट
  • 1.75 करोड़ रुपये बिजली बिलों का बकाया
  • 20 टॉवरों के कनेक्शन बकाये में कटने से संचार सेवाएं ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed