{"_id":"3c8c4593e58dbb46307e1d282b950011","slug":"20-million-to-the-families-of-martyrs-will-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश सरकार ने आतंकी, नक्सली या अपराधियों के हमले में शहीद होने वाले सेना, केंद्रीय फोर्स एवं प्रदेश पुलिस के जवानों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक मदद में इजाफा कर दिया है। अब देश के दुश्मनों से लोहा लेते वक्त शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार 20 लाख रुपये की मदद देगी। यह व्यवस्था दूसरे राज्यों में तैनात उत्तर प्रदेश के जवानों पर तो लागू होगी ही, उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले दूसरे राज्यों के जवानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
एडीजी पीएचक्यू डॉ. सूर्य कुमार ने बताया कि शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक मदद की राशि में इजाफा करने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक राज्य सरकार किसी भी आतंकी, नक्सली हमले या प्राकृतिक आपदा के वक्त राहत कार्य में जान गंवाने वाले सेना, केंद्रीय फोर्स एवं पुलिस के जवानों को आर्थिक मदद के तौर पर 10 लाख रुपये ही देती थी। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान मुकेश कुमार के परिजनों को भी राज्य सरकार ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने ऐलान किया है। मुकेश इलाहाबाद के नवाबगंज के बजहा गांव का रहने वाला था।