फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20 lakhs spent in running special train for Magh Mela, only 24 tickets sold

Prayagraj : माघ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने में खर्च हुए 20 लाख, टिकट बिके सिर्फ 24

Sun, 08 Jan 2023 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

रेलवे परिचालन विभाग से जुड़े अफसर बताते हैं कि प्रयागराज से अगर बनारस के लिए कोई स्पेशल ट्रेन चल रही है तो उसे चलाने में तकरीबन दस लाख रुपये के आसपास का खर्च बैठता है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की बात करें तो पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज से बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

विज्ञापन
20 lakhs spent in running special train for Magh Mela, only 24 tickets sold
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे ने भले ही लाखों रुपये खर्च कर दो स्पेशल ट्रेन चला दी हो लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों से उसकी कमाई चार अंकों में ही हो सकी। पौष पूर्णिमा के अवसर पर चलाई गई दो ट्रेन को प्रयागराज रामबाग से महज 24 यात्री ही मिले। इस वजह से रेलवे को भी लाखों रुपये का घाटा हो गया। हालांकि लाखों का घाटा सहने के बाद भी पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अगले स्नान पर्वों पर भी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


रेलवे परिचालन विभाग से जुड़े अफसर बताते हैं कि प्रयागराज से अगर बनारस के लिए कोई स्पेशल ट्रेन चल रही है तो उसे चलाने में तकरीबन दस लाख रुपये के आसपास का खर्च बैठता है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की बात करें तो पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज से बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यही ट्रेनें बनारस से भी प्रयागराज के लिए स्पेशल के रूप में चली।

विज्ञापन

प्रयागराज से टिकट बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो पहली ट्रेन शुक्रवार सुबह 7.20 पर रवाना हुई। 12 कोच की इस ट्रेन में महज पांच यात्रियों ने टिकट खरीदे। इसके बाद दूसरी ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन के लिए मात्र 19 टिकट बिके। हालांकि वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि स्पेशल ट्रेन में प्रयागराज से बनारस के बीच वाले स्टेशनों से भी टिकट बिके  हैं। वहीं उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे की बात करें तो दोनों जोनल रेलवे द्वारा एक भी स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं किया गया।

एनसीआर के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि भीड़ के हिसाब से ही स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना था। पौष पूर्णिमा पर सामान्य दिनों जैसी ही चहल पहल होने की वजह से स्पेशल ट्रेन चलाने की नौबत नहीं आई।

20 lakhs spent in running special train for Magh Mela, only 24 tickets sold
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

अमावस्या छोड़ अन्य स्नान पर्वों पर नहीं रहती भीड़
पिछले कुछ माघ मेलों पर नजर डाले तो मौनी अमावस्या के मौके पर ही श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ती है। अन्य स्नान पर्व पर अमूमन सामान्य दिनों जैसे ही हालात रहते हैं। इसके बावजूद प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे तमाम बंदिशें लगा देता है। पौष पूर्णिमा पर सिविल लाइंस साइड में नो इंट्री की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। तमाम यात्रियों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि जब भीड़ ही नहीं है तो सिविल लाइंस साइड से रास्ता क्यों बंद किया गया।

ऐसे में यात्रियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को भी प्लेटफार्म नंबर सात, आठ, नौ एवं दस पर उतरने के बाद सिटी साइड आने के लिए आधा किमी से ज्यादा का सफर करना पड़ा। इसका कुलियों ने भी जमकर फायदा उठाया। यात्रियों से उन्होंने मनमाना पैसा वसूला। डीआरयूसीसी सदस्य पवन श्रीवास्तव का कहना है कि रेलवे बेवजह यात्रियों को परेशान न करें। आगे के स्नान पर्व पर अगर भीड़ नहीं रहती है तो यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के लिए न रोका जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed