{"_id":"5dc079918ebc3e017b4c1abf","slug":"20-houses-built-on-nazul-land-to-be-demolished-allahabad-news-ald2592882103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त होंगे नजूल भूमि पर बने 20 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त होंगे नजूल भूमि पर बने 20 मकान
विज्ञापन
ध्वस्त होंगे नजूल भूमि पर बने 20 मकान
कब्जेदारों ने मांगी तीन दिन की मोहलत, अफसरों बोले- 24 घंटे में हटाएं सामान
प्रशासन और पीडीए के अफसरों से गिड़गिड़ाए लोग, घेराव
प्रयागराज। सिविल लाइंस में थार्नहिल रोड स्थित नजूल भूखंड संख्या 129 पर बने 20 मकान ध्वस्त किए जाएंगे। यहां के कब्जेदारों ने सोमवार को प्रशासन और पीडीए के अफसरों से घर खाली करने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी। अफसरों ने इससे इनकार करते हुए 24 घंटे में सामान हटाने का फरमान जारी किया है। छत छिनने से परेशान लोगों ने अफसरों का घेराव भी किया लेकिन बात नहीं बनी।
थार्नहिल रोड पर जागृति अस्पताल के बगल नजूल भूखंड पर 20 मकान बने हैं। यहां रहने वाले करीब 90 लोगों का दावा है कि वे 1962 से काबिज हैं। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी तो कब्जेदारों का हटना तय हो गया। रविवार को पीडीए और प्रशासन के अफसर सरकारी जमीन खाली कराने की सूचना देने गए थे।
सोमवार को पीडीए के जोनल अधिकारी सत शुक्ला, एसीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आदि फिर मौके पर पहुंचे। लोगों से जमीन खाली करने को कहा तो लोगों ने तीन दिन की मोहलत मांगी। अफसर इस पर तैयार नहीं हुए। अफसरों ने 24 घंटे में सामान हटाने को कहा है। वहीं परेशान लोगों ने अफसरों को घेरा लेकिन वे नहीं पसीजे। आदेश तामीला कराने पर अड़े अफसरों ने ध्वस्तीकरण की बात बताई तो लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन
नगर निगम को जोनल दफ्तर, कर्मशाला बनेगी
पीडीए के ओएसडी/जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक नजूल भूखंड संख्या 129 को खाली कराकर भूमि का नगर निगम को दी जाएगी। डीएम के आदेश पर वहां नगर निगम का जोनल दफ्तर और कर्मशाला की स्थापना की जाएगी।