{"_id":"5e711a2c8ebc3ea4b84cc274","slug":"20-corona-suspected-find-the-health-department-allahabad-news-ald2712475148","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 कोरोना संदिग्ध लापता, कागज पर दौड़ रहीं रैपिड रिस्पांस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 कोरोना संदिग्ध लापता, कागज पर दौड़ रहीं रैपिड रिस्पांस टीमें
विज्ञापन
20 corona suspected find the health department
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। चीन समेत सात अन्य देशों से यहां आए 20 कोरोना संदिग्ध लापता हो गए हैं। विदेश यात्रा से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की जांच को तैनात छह रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) कागजों पर ही दौड़ रही हैं। कहीं आना न जाना, सिर्फ टीम सदस्य शासन को फर्जी सूचनाएं भेजकर धोखा दे रहे हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ की ओर से मंगलवार को अधीक्षकों को जारी पत्र से हो रही हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशालय और डब्ल्यूएचओ की ओर से विदेश यात्रा से लौटे 100 यात्रियों की नई सूची में शामिल 20 लोगों को स्वास्थ्य विभाग लापता मान रहा है। साफ है कि पांच दिनों में रैपिड रिस्पांस टीमें इन यात्रियों तक नहीं पहुंची। जिन लोगों से फोन पर बात हो गई, उन्हें कोरोना लक्षण विहीन बताकर रिपोर्ट भेज दी गई। अब बार-बार रिमाइंडर आने से घबराएं सीएमओ ने नोडल कोरोना अफसर से बात की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।
00स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों से मांगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी ने मंगलवार को बाहरी देशों से आए 20 यात्रियों के बारे में स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों से जानकारी मांगी है। रामनगर, सोरांव, मऊआइमा, होलागढ़, हंडिया, मांडा, करछना, कोटवा के अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। निर्देश दिए हैं कि संबंधित व्यक्ति का भौतिक सत्यापन कर जांच का विवरण दें। साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि चिह्नित व्यक्ति अपने घर के भीतर ही रहें। सीएमओ के इस आदेश से अधीक्षक सकते में हैं। वह अस्पताल और ओपीडी देखें या फिर गांव-गांव घूम कर विदेश यात्रा से आए लोगों का सत्यापन करें। जबकि इसके लिए अलग से आरआरटी टीमें लगाई गई हैं। सूत्र बताते हैं कि आरआरटी टीम के सदस्य चाय और लाई चना के साथ दफ्तर में ही समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
चीन यात्रा से लौटे यात्रियों की बिना जांच लगा दी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े और सीएमओ के दावे बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के लिए किए जाने वाले प्रयास नाकाफी हैं। पांच दिन पहले जिन सौ यात्रियों की सूची यहां भेजी गई थी, उनमें 39 लोग खोजे नहीं मिल रहे थे। अब अचानक इनकी संख्या 20 कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। साफ है कि नोडल अधिकारी ने टीम सदस्यों के साथ मिलकर बिना जांच किए और लक्षण देखे ओके की रिपोर्ट लगा दी। वहीं दूसरी ओर सीएमओ डॉ. बाजपेयी का दावा है कि जिले में अभी तक 172 विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की सूची प्राप्त हुई हैं, इनमें 87 लोगों को रोज ट्रैक किया जा रहा है। 47 लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग को 14 दिन से अधिक हो गए हैं, सब कोरोना संक्रमण खतरे से बाहर हैं। 20 लोगों का पता नहीं चल रहा है, जबकि दूसरे जनपदों के रहने वाले 18 लोग यहां से चले गए है। इस संबंध में सभी जिलों के सीएमओ को सूचना भेज दी गई है।
कोरोना संदिग्धों को मास्क, सेनेटाइजर भी नहीं दे रहे डॉक्टर
कोरोना संदिग्ध लोगों की आरआरटी टीमें जांच तो छोड़िए मास्क और सेनेटाइजर तक नहीं दे रही हैं। सिर्फ फोन पर नाम-पता पूछकर, कोई परेशानी है या नहीं, से ही जांच पूरी की जा रही है। बताते हैं कि जिन लोगों को खोजा नहीं जा सका है, उसमें मुश्किल यह है कि सूची में उनके मोबाइल नंबर नहीं दर्ज हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लोगों से हालचाल पूछकर उन्हें बचाव संबंधी जानकारी का पर्चा देकर कहा जा रहा है कि घर के भीतर ही रहें।