फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   -2 016 pcs Prix out the five questions

पीसीएस-2016 प्री में भी पांच प्रश्न किए गए बाहर

Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
-2 016 pcs Prix out the five questions
पीसीएस प्री का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी। इसी के साथ कटऑफ और परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है। आयोग ने सामान्य अध्ययन के कुल आठ प्रश्नों के जवाब में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी संशोधित उत्तर कुंजी में पांच प्रश्नों को हटा दिया गया है। सवाल ‘विश्व के कितने देशों में अनिवार्य मतदान व्यवस्था लागू है।’  डिलीट कर दिया गया है। पहले भी डिलीट था। ‘केंद्र सरकार द्वारा किसका जन्मदिन मनाने के लिए सेवा दिवस प्रस्तावित किया गया है।’ आयोग ने पहले अटल बिहारी बाजपेयी को सही जवाब माना था, लेकिन बाहर कर दिया गया है। ‘निम्नलिखित भोज्य पदार्थों में से किसमें सभी अनिवार्य अमिलों अम्ल उपस्थित हैं।’ पहले दूध माना था अब डिलीट हो गया है।
विज्ञापन


‘पृथिव्याप्रथमवीर उपाधि थी।’ पहले और अब भी डिलीट। ‘यूएनएचसीआर के अनुसार यूरोप में शरणार्थियों और विस्थापितों की संख्या हाल ही में किस सीमा पर पहुंच गई।’ पहले एक मिलियन सही जवाब माना था और अब डिलीट। इनके अलावा आयोग नेे प्रश्न ‘निम्नलिखित में से किसका उपयोग रक्त कैंसर के उपचार में किया जाता है।’ के दो जवाब कोबाल्ट-60 और फास्फोरस-32 सही माने हैं। पहले सिर्फ कोबाल्ट-60 को सही माना था। इसी तरह से प्रश्न ‘पश्चिमी भारत के डीके कर्वे का नाम निम्नलिखित में से किस संदर्भ में आता है’ के दो जवाब स्त्री शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह सही माने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सिर्फ स्त्री विवाह को सही माना था। आयोग ने एक अन्य प्रश्न ‘भारतीय गौरव का अंतिम सूर्य किसके लिए प्रयुक्त हुआ है’ का उत्तर संशोधित किया है। पहले आयोग ने शिवाजी माना था, लेकिन संशोधित उत्तर कुंजी में सही जवाब पृथ्वीराज चौहान को माना है।

पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों को झटका देने वाले सीसैट के प्रश्नों के जवाब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 16852 अभ्यर्थी सीसैट में क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की इस पेपर के उत्तर कुंजी में हुए संशोधनों पर विशेष नजर रही।


ये रहा कटऑफ
सामान्य    -    141
ओबीसी    -    141
एससी        -    132
एसटी        -    113
महिला    -    134

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संशोधित उत्तर कुंजी और मार्कशीट जारी होने के बाद भी अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियों ने राजापुर में प्रदर्शन किया। कौशल सिंह आदि ने मांग के समर्थन में तेज आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed