{"_id":"6acd55f467348c56f10ba3f5","slug":"197-lakh-candidates-selected-for-pet-pst-allahabad-news-c-3-ald1034-996268-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीईटी-पीएसटी के लिए 1.97 लाख अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीईटी-पीएसटी के लिए 1.97 लाख अभ्यर्थी चयनित
विज्ञापन
एसएससी ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के अगले चरण के लिए चयन सूची जारी कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए कुल 1,97,033 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इनमें 15,782 महिलाएं और 1,81,251 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
एसएससी की ओर से कांस्टेबल जीडी भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई तक आयोजित की गई थी। इसमें कुल 21,56,776 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। पुरुष अभ्यर्थियों का चयन एसएसएफ को छोड़कर अन्य बलों में राज्यवार रिक्तियों के आधार पर किया गया है। सीआरपीएफ की ओर से शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
पीईटी-पीएसटी के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और एससी, एसटी व पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था।