फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रीता के पास 40 तो पति के पास हैं 85 हजार रुपये नकद

रीता के पास 40 तो पति के पास हैं 85 हजार रुपये नकद

Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रीता के पास 40 तो पति के पास हैं 85 हजार रुपये नकद
रीता के पास 40 हजार तो पति के पास हैं 85 हजार नकद
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी के पास कुल नकदी 40 हजार रुपये की है, जबकि उनके पति पूरन चंद्र जोशी के पास 85 हजार रुपये की ही नकदी है। रीता के कुल तीन बैंक खाते हैं। इन तीन बैंकों के बचत खाते में क्रमश: 76 हजार, 16.5 लाख एवं 45.28 लाख रुपये जमा है। जबकि पति के तीन बैंक खातों में क्रमश: 11.38 लाख, 13 हजार एवं 30 हजार रुपये जमा है। उनके पास 3.60 लाख के जेवरात है, जबकि वे 35 हजार रुपये के मोबाइल फोन का उपयोग करती है। पति के पास 45 हजार रुपये की कीमत वाला मोबाइल है।

शेयर, राष्ट्रीय बचत योजना, बीमा आदि पर भी रीता ने निवेश किया है। ओवर ऑल उनके बैंक एकांउट, शेयर आदि का कुल मूल्य 71.97 लाख एवं पति के पास 27.21 लाख रुपये हैं। रीता जोशी ओर उनके पति के पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है। दोनों के ही पास कोई कृषि भूमि नहीं है। रीता के पास दिल्ली में एक 20 लाख रुपये का अपार्टमेंट है। इसके अलावा 20 मिंटो रोड प्रयागराज में 95 लाख की कीमत का भवन है। पति के पास भी 75 लाख की कीमत का एक भवन है। उन्होंने अपने हलफनामे में आय का स्रोत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पेंशन एवं राज्य सरकार द्वारा विधायक/मंत्री को प्रदत्त वेतन एवं भत्तों को बताया है। रीता जोशी ने अपने ऊपर लंबित आपराधिक मामलों की संख्या छह बताई है। शैक्षिक योग्यता उन्होंने अपनी पीएचडी बताई है जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 1981 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed