{"_id":"5c928039bdec22147609e401","slug":"191553104953-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की नहीं होगी परेशानी
0 48 घंटे निर्बाध जलापूर्ति की तैयारी
0 कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित
प्रयागराज। होली पर पानी की परेशानी नहीं होगी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के निर्देश पर जलकल विभाग ने रंग पर्व पर 48 घंटे निर्बाध जलापूर्ति की तैयारी की है। शिकायतों के निस्तारण के लिए कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां तैनात टीमें शिकायतों का त्वरित निस्तारित करेंगी।
जलकल विभाग के जीएम राधेश्याम सक्सेना के मुताबिक सभी ओवरहेड टैंकों को भर लिया गया है। सभी 600 छोटे-बड़े ट्यूबवेलों को चलाया जाएगा। दिन हो रात पानी की किल्लत नहीं होगी। आपात स्थिति के लिए 25 मोटरें रिजर्व की गई हैं। सीवर चोक हो या पानी की आपूर्ति बाधित हो, त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फील्ड वर्क से जुड़े जलकल कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर टीमें गठित कर दी गई हैं। जोनल कार्यालयों में भी अफसर और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।