फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   90 वोटर चुनेंगे निगम के छह कार्यकारिणी सदस्य

90 वोटर चुनेंगे निगम के छह कार्यकारिणी सदस्य

Tue, 05 Mar 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
90 वोटर चुनेंगे निगम के छह कार्यकारिणी सदस्य
निगम के छह कार्यकारिणी सदस्यों को
विज्ञापन

आज चुनेंगे 10 पदेन समेत 90 वोटर
0 भाजपा से पांच, सपा और कांग्रेस से दो-दो प्रत्याशी
0 महापौर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
प्रयागराज। नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। निगम सदन हाल में सदस्यों का चुनाव 80 पार्षद, दस पदेन समेत 90 सदस्य मतदान करेंगे। इस चुनाव में भाजपा ने पांच, सपा और कांग्रेस ने दो-दो प्रत्याशी घोषित किए हैं।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के मुताबिक भाजपा ने कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सत्येंद्र चोपड़ा, मिथलेश सिंह, शिव भारतीया, आकाश सोनकर और नीलम यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने नितिन यादव और अनीस अहमद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अशोक सिंह और मुमताज को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

संख्या बल के हिसाब से भाजपा के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई है। सचेतक किरन जायसवाल ने व्हिप जारी किया है। दस पदेन सदस्यों में भी भाजपा का पलड़ा भारी है। चार एमएलसी समेत दो सांसद, तीन विधायक और महापौर अभिलाषा पदेन सदस्यों में शामिल हैं। इनमें सात मत भाजपा के माने जा रहे हैं। मत विभाजन के आधार पर विपक्षी दल भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
सचिव परिषद पीके मिश्रा के मुताबिक पांच मार्च को कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 11 बजे शुरू होगी। दिन में 11 से 12 बजे तक नाम प्रस्ताव, 12 से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 से 1.30 मतपत्र की तैयारी और 1.30 से 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed