फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मिस काल से हुआ प्यार, फिर झटके 65 हजार

मिस काल से हुआ प्यार, फिर झटके 65 हजार

Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
मिस काल से हुआ प्यार, फिर झटके 65 हजार
मिस काल से परवान चढ़ा प्यार , फिर युवती से झटके 65 हजार
विज्ञापन

काल रिसीव करने को लेकर युवक-युवती मेें हुआ विवाद, पुलिस प्रेमी को उठा लाई चौकी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पांच साल पहले एक मिस काल से दो बच्चों की मां व युवक की मोहब्बत को परवान चढ़ा। धीरे-धीरे युवक बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उसके घर तक पहुंच गया। कारोबार के लिए युवती से 65 हजार रुपये झटक लिए। काल रिसीव करने को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद में जौनपुर का रहने वाला युवक पुलिस चौकी तक पहुंच गया। हालांकि बाद में युवती का दिल भी पसीज गया और उसने समझौता कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है। पांच साल पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक मिस काल आई। इसके बाद जौनपुर के रहने वाले युवक ने युवती से बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया। जो एक साल तक चलता रहा। चार साल पहले जौनपुर का युवक बेल्हा आ गया। वहां वह युवती के घर गया। कई दिनों तक रहने के बाद लौट गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए। वह अक्सर युवती के घर आता जाता रहता था। इस बीच व्यवसाय करने के नाम पर युवक ने युवती से 65 हजार रुपये भी ले लिए। जो उसे लौटा नहीं सका। युवक के घरवालों से युवती बातचीत भी करती रहती थी। तीन दिन पहले भी युवक उसके घर आकर रुका हुआ था। मंगलवार की रात युवक के मोबाइल पर किसी की काल आई। युवक उसे रिसीव नहीं कर रहा था। युवती फोन उठाने लगी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को उठा लाई। जिसे लेकर पंचायत होती रही। बुधवार दोनों के बीच समझौता हो गया। चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि शिकायत के बाद युवक को लाया गया था लेकिन दोनों ने समझौता कर लिया। रुपये लौटाने की बात युवक ने कही है।
विज्ञापन

इनसेट------
चार अन्य लड़कियों से भी करती है बात
जौनपुर का रहने वाला युवक भले ही बेरोजगार है, लेकिन मोबाइल उसके जीविकोपार्जन का साधन बन गया है। पुलिस चौकी में युवक के सामने ही युवती बताती रही कि चार दूसरी लड़कियों से भी वह बातें करता है। चौकी प्रभारी ने युवती के सामने युवक से पूछताछ की तो उसने भी बताया कि वह दूसरी लड़कियों से बातचीत करके दिल बहलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
युवक के परिजनों को भी है जानकारी
जौनपुर के युवक के करतूत की परिवार के लोगों को भी जानकारी है, तभी तो युवती के पास बुधवार को परिवार के लोग बार-बार फोन कर समझा रहे थे। परिवार के लोगों द्वारा रुपये लौटाने का आश्वासन मिलने के बाद ही युवती मानी। अन्य लड़कियों से युवक के बातचीत करने की भी जानकारी परिजनों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed