फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अस्पताल के निर्माण में देरी पर जवाब तलब

अस्पताल के निर्माण में देरी पर जवाब तलब

Fri, 11 Jan 2019 09:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के निर्माण में देरी पर जवाब तलब
बरेली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000

अस्पताल के निर्माण में देरी
पर सरकार से जवाब तलब
0 बदायूं में अस्पताल नहीं होने से लोगों को इलाज कराने में हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने बदायूं में राजकीय मेडिकल कालेज और एसपीजी अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अस्पताल का निर्माण तुलसियानी रोड, बदायूं में कराया जा रहा है। आरोप है कि तीन साल से निर्माणाधीन अस्पताल अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। इससे गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज कराने में परेशानी होती है और मौतें भी हो रही हैं। इस मामले की अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी।

लोक हित चेतना समिति की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति सीडी सिंह की पीठ सुनवाई कर रही है। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता एमडी सिंह शेखर का कहना था कि राज्य सरकार ने मेडिकल कालेज और अस्पताल बनाने के लिए 545 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मगर, तीन साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बावजूद हर साल सैकड़ों लोग मलेरिया, डेंगू और दूसरी संक्रामक बीमारियों से मर रहे हैं। प्रदेश सरकार के अधिवक्ता एके गोयल का कहना था कि अक्तूबर 2018 से अस्पताल कार्य करने लगा है। 345 मरीजों का इलाज हो चुका है। 2019 सत्र से मेडिकल कालेज में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोर्ट ने सरकार को हलफनामे के साथ पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed