फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुंबई, पुणे, दुर्ग, इंदौर, नागपुर के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल

मुंबई, पुणे, दुर्ग, इंदौर, नागपुर के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल

Fri, 11 Jan 2019 08:41 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
मुंबई, पुणे, दुर्ग, इंदौर, नागपुर के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल
मुंबई, पुणे, दुर्ग, इंदौर, नागपुर
विज्ञापन

के लिए चलेंगी कुंभ स्पेशल
0 समयसारिणी जारी, मेला अवधि में स्पेशल ट्रेन लगाएंगी कई फेरे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा केे लिए रेलवे ने मुंबई, पुणे, दुर्ग, इंदौर एवं नागपुर के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारिणी भी जारी कर दी है। मेला अवधि में मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। खास बात ये कि इस बार झूंसी से भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यहां से पुणे, मुंबई के सीधी ट्रेन वाया इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

दुर्ग-इलाहाबाद छिवकी के बीच स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार 12 जनवरी से दो मार्च तक एवं इलाहाबाद छिवकी से प्रत्येक रविवार 13 जनवरी से तीन मार्च तक चलेगी। लोकमान्य तिलक-झूंसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं झूंसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार 17 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। इसी तरह पुणे-झूंसी स्पेशल सिर्फ चार मार्च को पुणे से एवं छह मार्च को झूंसी से चलेगी। नागपुर से इलाहाबाद जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी, 11 फरवरी एवं चार मार्च को और इलाहाबाद से 22 जनवरी, 12 फरवरी एवं पांच मार्च को चलेगी। इंदौर-इलाहाबाद कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी को और इलाहाबाद से यह ट्रेन 20 जनवरी को चलेगी। मुंबई के लिए एक अन्य स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के लिए वाया इलाहाबाद छिवकी प्रत्येक शनिवार को 12 जनवरी से 26 जनवरी तक एवं गोरखपुर से प्रत्येक रविवार 13 जनवरी से 27 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन


कुंभ स्पेशल की समय सारिणी
08791 दुर्ग-इलाहाबाद छिवकी दोपहर 01.00 बजे (आगमन)
08792 इलाहाबाद छिवकी-दुर्ग शाम 6.15 बजे (प्रस्थान)
01087 लोकमान्य तिलक-झूंसी रात 02.30 बजे (आगमन)
01088 झूंसी-लोकमान्य तिलक सुबह 09.15 बजे (प्रस्थान)
01455 पुणे-झूंसी रात 12.30 बजे (आगमन)
01456 झूंसी-पुणे सुबह 09.15 बजे (प्रस्थान)
01115 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर रात 01.40-01.45 बजे (आगमन)
01116 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक रात 11.15-11.20 बजे (प्रस्थान)
01209 नागपुर-इलाहाबाद दोपहर 01.00 बजे (आगमन)
01210 इलाहाबाद-नागपुर दोपहर 03.00 बजे (प्रस्थान)
09351 इंदौर-इलाहाबाद रात 11.55 बजे (आगमन)
09352 इलाहाबाद-इंदौर सुबह 08.00 बजे (प्रस्थान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed