फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चकरोड पर बने दो मंजिला भवन को ध्वस्त करने का आदेश

चकरोड पर बने दो मंजिला भवन को ध्वस्त करने का आदेश

Tue, 09 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
चकरोड पर बने दो मंजिला भवन को ध्वस्त करने का आदेश
चकरोड पर बने दो मंजिला भवन को ध्वस्त करने का आदेश
विज्ञापन

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने जौनपुर की शाहगंज तहसील के जौकाबाद गांव सभा में चकरोड पर बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त करने के आदेश पर अमल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि तहसीलदार के 2014 के आदेश पर अमल किया जाए। जौनपुर के काशी प्रसाद ने इस मामले में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने सुनवाई की।

याची के अधिवक्ता कमल सिंह यादव और नवीन यादव का कहना था कि जगपाल सिंह केस में सुप्रीमकोर्ट ने सार्वजनिक उपयोग की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके तहत शिकायत की गई। तहसीलदार ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी और रिपोर्ट के आधार पर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया। मगर, प्रभावशाली लोगों के दखल के कारण आदेश पर अमल नहीं हो सका। मकान बन जाने से चक रोड का रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आनेजाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed