फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईसीसी पहुंची जांच टीम, कई दस्तावेज जब्त

ईसीसी पहुंची जांच टीम, कई दस्तावेज जब्त

Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ईसीसी पहुंची जांच टीम, कई दस्तावेज जब्त
ईसीसी पहुंची जांच टीम, कई दस्तावेज जब्त
विज्ञापन

0 अल्पसंख्यक दर्जे और स्वायत्तता से जुड़े अभिलेख खंगाले
0 कॉलेज में ठप रहीं कक्षाएं, शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में बृहस्पतिवार को भी कक्षाएं ठप रहीं और शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन की उच्च स्तरीय जांच टीम वहां जांच करने पहुंची। टीम ने वहां से कई दस्तावेज जब्त कर लिए। संस्थान को मिले अल्पसंख्यक दर्ज और स्वायत्तता से जुड़े अभिलेख खंगाले गए। जांच टीम को जो अभिलेख मिले, उन्हें जब्त कर विश्वविद्यालय ले जाया गया। कुछ अभिलेख मौके से नहीं मिल सके। अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने इविवि प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांगा है।
डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. जगदंबा सिंह के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य प्रो. एचएस उपाध्याय, प्रो. आरके सिंह, प्रो. धनंजय यादव, प्रो. स्मिता अग्रवाल, एनके शुक्ला जांच के लिए ईसीसी पहुंचे। जांच समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने महाविद्यालय के चेयरमैन बिशप डॉ. पीटर बलदेव और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीएस मैसी के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत की। कॉलेज प्रशासन ने अपनी तरफ से कई दस्तावेज जांच कमेटी को उपलब्ध कराए और कुछ दस्तावेज कमेटी के मांगने पर दिए गए।
विज्ञापन

कमेटी को कुछ अभिलेख मौके से नहीं मिल सके। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से अल्पसंख्यक दर्जे और स्वायत्तता से संबंधित फाइलें जांच टीम को दी गईं। टीम के कुछ सदस्यों ने इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा, जो कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने कॉलेज के एकाउंट सेक्शन में जाकर भी जांच की। कमेटी की ओर से कॉलेज की वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक गतिविधियों की जांच की जानी है। हालांकि, पूरी जांच कॉलेज को मिले अल्पसंख्यक दर्जे और स्वायत्तता पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिशप ने कॉलेज में आज घोषित की छुट्टी
0 शिक्षकों के साथ की बैठक, काम पर लौटने की अपील
इलाहाबाद। ईसीसी कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीटर बलदेव ने कॉलेज में शुक्रवार (24 अगस्त) को छुट्टी घोषित कर दी है। कॉलेज अब 27 अगस्त को खुलेगा, क्योंकि कॉलेज में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। हालांकि, यह निर्णय लेने से पहले बिशप ने कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की, लेकिन शिक्षकों ने इससे इनकार कर दिया।
कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे बैठक की और निर्णय लिया कि कॉलेज में जब तक स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद दोपहर एक बजे प्राचार्य ऑफिस ने स्टाफ मीटिंग बुला ली। स्टाफ के साथ बिशप पीटर बलदेव की यह मीटिंग कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीएस मैसी ने बुलाई थी। बिशप ने शिक्षकों से अपील की कि दोपहर दो बजे तक कक्षाओं में पहुंच जाएं और कक्षाओं को संचालन शुरू करें। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनका वेतन जल्द मिल जाएगा। हालांकि, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह एवं ऑक्टा के महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि बिशप ने धमकी भरे लहजे में कहा कि जो शिक्षक क्लास में नहीं जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वेतन रोक दिया जाएगा। स्टाफ मीटिंग के बाद शिक्षक संघ ने फिर बैठक की और आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।


फोटो
कक्षाओं का संचालन ठप होने से भड़के छात्र
इलाहाबाद। ईसीसी में कक्षाओं का संचालन ठप होने से बृहस्पतिवार को छात्र भड़क गए और प्रदर्शन किया। कामकाज ठप होने से स्नातक त़ृतीय वर्ष उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मार्कशीट भी नहीं मिल पा रही है। इससे दूसरे संस्थान में उनका प्रवेश भी फंसा हुआ है। छात्रों ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षक परेशान हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन उनकी मांगें पूरी करे। अगर कक्षाएं शीघ्र नहीं शुरू हुईं और शिक्षकों को वेतन नहीं मिला तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में छात्रनेता फैजल, ऋषभ टंडन, प्रसून तिवारी, शैलेश, निहाल, सिद्धार्थ, सचिन, अमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed