फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरओबी के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, फंसी दर्जन भर ट्रेनें

आरओबी के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, फंसी दर्जन भर ट्रेनें

Mon, 20 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आरओबी के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, फंसी दर्जन भर ट्रेनें
कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000000000000000

आरओबी के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, फंसीं दर्जन भर ट्रेनें
0 विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गई मुरी, नार्थ ईस्ट, कालका मेल आदि ट्रेनें
0 मनौरी आरओबी के लिए आज फिर ब्लॉक, बेगम बाजार में शुरू नहीं हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के बाद रेलवे प्रशासन ने रविवार मनौरी आरओबी के लिए ब्लॉक लिया। दिन मेें लगे दो घंटे के इस ब्लॉक में रेलवे द्वारा आरओबी के दो पिलर में तीन गार्डर रखे गए। इस दौरान इलाहाबाद-कानपुर मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी। ब्लॉक की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली मुरी, नार्थ ईस्ट समेत पांच यात्री एवं सात मालगाड़ियां विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। अब इस आरओबी पर दो अन्य गार्डर रखे जाने की कार्रवाई रेलवे सोमवार को करेगा।

रेलवे द्वारा मनौरी से सैयदसरांवा के बीच आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। आरओबी संख्या छह का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा अक्तूबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में यहां रेल ट्रैक के ऊपर गार्डर लगाने का काम रविवार को किया गया। इस दौरान दिन में 2.55 बजे से शाम 4.55 बजे का रेलवे ने ब्लॉक लिया। यहां 36-36 मीटर के कुल तीन गार्डर रविवार को लगाए गए। अब बचे हुए दो अन्य गार्डर सोमवार को ब्लॉक लेकर जाएंगे। इस दौरान कानपुर से इलाहाबाद आ रही मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल, सीमांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार-हावड़ा सुपरफास्ट और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक ली गई। अप लाइन की भी सात मालगाड़ियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे की ओर से बम्हरौली के निकट बेगम बाजार आरओबी पर भी गार्डर की लॉचिंग करनी थी। इसके लिए ब्लॉक भी स्वीकृत हो गया था। लेकिन यहां एयरफोर्स की कुछ आपत्ति पर काम नहीं हुआ। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मनौरी आरओबी में गार्डर रखने के लिए एक बार फिर से ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed