फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोटा छिनने से खफा कोटेदार ने प्रधान के पति को गोली मारी

कोटा छिनने से खफा कोटेदार ने प्रधान के पति को गोली मारी

Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोटा छिनने से खफा कोटेदार ने प्रधान के पति को गोली मारी
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा ग्राम प्रधान पति को शुक्रवार दोपहर कोटा निरस्तकराए जाने से गुस्साए कोटेदार ने साथियों संग मिलकर गोली मार दी। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने काजीपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कोटेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल प्रधानपति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उजिहिनी खालसा ग्राम प्रधान पति मेराज अहमद कोइलहा गांव में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह जुमा की नमाज अदा करने उजिहिनी खालसा गए थे। इसके बाद बाइक से अपने साले सबलू के साथ घर लौट रहे थे। उजिहिनी खालसा गांव के बाहर एक आम के बाग के पास साथियों संग घात लगाकर बैठे गांव के कोटेदार ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। दाएं पैर में गोली लगते ही प्रधान खून से लथपथ होकर गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने डंडे से उनकी पिटाई की और अधमरा करके फरार हो गए। इस दौरान साथ रहा सबलू के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने प्रधानपति को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने काजीपुर चौराहे पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम चायल जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ एसएस ग्रोवर कई कोतवालियों की फोर्स संग मौके पर पहुंचेे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक मूरतगंज-इलाहाबाद मार्ग पर आवागमन ठप रहा। प्रधानपति के साले की तहरीर पर आरोपी कोटेदार निसार अहमद, उसके साथी वकास अहमद, मंसूर अहमद, रिजवान अहमद व फराज अहमद निवासीगण उजिहिनी खालसा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed