फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्नानार्थियों से भरी डीसीएम पलटी, 12 घायल

स्नानार्थियों से भरी डीसीएम पलटी, 12 घायल

Wed, 17 Jan 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्नानार्थियों से भरी डीसीएम पलटी, 12 घायल
प्रतापगढ़। संगम (इलाहाबाद ) में स्नान कर घर लौट रहे गोंडा जनपद के स्नानार्थियों से भरी डीसीएम टेंपो को बचाने में पलट गई। इससे करीब 12 स्नानार्थी घायल हो गए। कई घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन


गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर, भरीवा आदि के रहने वाले करीब 32 लोग मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने के लिए गांव से डीसीएम बुक करके गए थे। बुधवार को घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जोगापुर के करीब इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बुधवार दोपहर डीसीएम चालक आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सामने से टेंपो आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। गनीमत रही कि डीसीएम सड़क पर ही पलटी। यदि मार्ग के बगल खाई में गिरी होती तो कई स्नानार्थियों की जान जा सकती थी। हादसे से अफरा-तफरी मची रही। आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं को वाहन से निकाला।
विज्ञापन


कुछ लोगों को एंबुलेंस से तो कुछ को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क से हटवाया। हादसे में घायल सावित्री पांडेय (70), शोभाराम पांडेय (72), संतोष तिवारी (48), इंद्र कुमार पांडेय (35), देवेंद्र कुमार पांडेय (55), कृष्ण कांत तिवारी (58), रामू प्रसाद (35), रामेश्वरी तिवारी (52), मिथिलेश तिवारी (46), सावित्री (24), पुल्लू प्रसाद शुक्ल (59) श्यामकली (34), मंजू (29), अनुराग शुक्ला (10) और अमन शुक्ला (7) आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। वहीं जोगापुर के करीब इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्नानाथयों से भरी डीसीएम पलटने से जाम लग गया। इससे हाईवे से दोपहिया वाहनों को भी गुजरने में दिक्कत होने लगी। कुछ दूरी पर बैंक में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आए। यदि पुलिस जाम हटाने का प्रयास करती तो दोनों ओर तीन किमी जाम न लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed