{"_id":"598356ec4f1c1b3f7b8b46e9","slug":"191501779692-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप को करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप को करें आवेदन
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप को करें आवेदन
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2017 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में न्यूनतम 417 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप मिलेगी। राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और विकास संस्थान नई दिल्ली की ओर से इंस्पायर योजना के तहत बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए यह स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा नीना श्रीवास्तव के मुताबिक स्कालरशिप के लिए संस्था की वेबसाइट www.inspire-dst.gov.in एवं www.inspire.gov.in से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले शैक्षिक प्रमाण पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in से अपने अनुक्रमांक डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। बताया कि स्कालरशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
दो दिन में 16545 ने कराया डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन
इलाहाबाद। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2016 का सत्र शून्य करने के बाद वर्ष 2017 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को शुरू हुई प्रक्रिया में दो दिन में 16545 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित है। इसके पहले डीएलएड 2016 के लिए कुल छह लाख 67 हजार 294 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि अंतिम रूप से पांच लाख 70 हजार 617 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। दूसरी ओर 2016-17 एवं 2017-18 के लिए इलाहाबाद में डीएलएड के लिए कुल 4500 सीटें निर्धारित हैं। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के मुताबिक इस बार 69 कॉलेजों में प्रवेश होंगे, जबकि पिछली बार डीएलएड कॉलेजों की संख्या 36 थी। कॉलेज बढ़ने के साथ ही सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। ब्यूरो