{"_id":"593eadc41126f46b5d8b4599","slug":"191497279940-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद लक्ष्य से काफी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद लक्ष्य से काफी दूर
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद का 55 फीसदी लक्ष्य ही हो सका पूरा
1.06 लाख की तुलना में मात्र 57 हजार मीट्रिक टन की हुई खरीद, अब दो-तीन दिन ही बचे
पिछले साल महज पांच हजार मीट्रिक टन ही खरीद हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गेहूं खरीद का काम अब अंतिम चरण में है लेेकिन लक्ष्य काफी दूर है। मात्र 55 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो पाई है। हालांकि विगत वर्षों की तुलना में इस बार खरीद 11 गुना से भी अधिक हुई है।
प्रदेश सरकार ने इस बार जिले में 1.06 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। सरकार की सख्ती की वजह से जिला प्रशासन भी इस मामले में काफी सक्रिय रहा। अफसरों ने औचक निरीक्षण किए। इसके बावजूद खरीद में लापरवाही की व्यापक शिकायत रही। शुरू के एक महीने में तो कई केंद्रों पर शून्य खरीद हुई थी। इस पर यूपी एग्रो तथा खरीद में लगी अन्य संस्थाओं के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद सक्रियता बढ़ी लेकिन लक्ष्य काफी दूर रह गया। रविवार तक 57 हजार मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई थी। अब मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर किसानाें के पहुंचने का क्रम भी धीमा हो गया है। ऐसे में दो-तीन ही खरीद होने की बात कही जा रही है।
हालांकि आपूर्ति विभाग के अफसरों का कहना है कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार रिकार्ड खरीदारी हुई है। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि पिछले साल 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था लेकिन मात्र पांच हजार मीट्रिक टन ही खरीद हुई थी।