फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   19 to Kesri Devi and Rita Joshi to 22 nominations

19 को केशरी देवी और 22 को रीता जोशी करेंगी नामांकन

Sat, 13 Apr 2019 01:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
19 to Kesri Devi and Rita Joshi to 22 nominations
रीता बहुगुणा और डॉ नीरज बोरा - फोटो : amar ujala
फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय हो गई है। फूलपुर से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल 19 अप्रैल को एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से डा. रीता बहुगुणा जोशी 22 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी। दोनों ही प्रत्याशियों ने ज्योतिष परामर्श के बाद अपने नामांकन की तिथि घोषित की है।
विज्ञापन


केशरी देवी पटेल के पुत्र एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बताया कि शुक्रवार 19 अप्रैल को नामांकन जुलूस शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से शुरू होगा। इसके पूर्व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन जुलूस में सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी आग्रह किया गया है कि वह भी नामांकन जुलूस में शामिल हों।
विज्ञापन


उधर, डा. रीता बहुुगुणा जोशी ने बताया कि उनका नामांकन 22 अप्रैल को होगा। अभी नामांकन में कौन शामिल होगा यह तय नहीं है। प्रयास किया जाएगा कि सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा इसमें शामिल हों। हालांकि अभी इस संबंध में दोनों से बातचीत नहीं हुई है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि रीता जोशी दिन में डेढ़ से तीन बजे के बीच अपना नामांकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed