फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   19 posts of spokesperson home science selected

प्रवक्ता गृह विज्ञान के 19 पदों पर हुआ चयन

Wed, 02 Dec 2020 08:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Dec 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
19 posts of spokesperson home science selected
teacher

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता गृह विज्ञान के 19 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इनमें 12 पद अनारक्षित, छह पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन



इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 24, 25 एवं 26 नवंबर को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने 19 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया है। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम की मेरिट में नीतू राय का नाम शीर्ष पर है, जबकि रश्मि श्रीवास्तव को दूसरा और मीतू सिंह को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन



इनके साथ ही शमा परवीन, अनीता मिश्रा, तरूभि अग्रवाल, स्वाति अहलुवालिया, दीपिका बरनवाल, पायल सिंह, अमृत बरनवाल, कल्पना शुक्ला, कीर्ति वर्मा, रीना देवी, जागृति यादव, कोमल रानी, श्वेता वर्मा, रूबी चौधरी, बबिता वर्मा एवं पारुल का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed