फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मथुुुरा में यमुना किनारे बने निर्माण ढहाने का आदेश

मथुुुरा में यमुना किनारे बने निर्माण ढहाने का आदेश

Fri, 26 Apr 2019 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
मथुुुरा में यमुना किनारे बने निर्माण ढहाने का आदेश
आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000000000000000

मथुरा में यमुना किनारे बने निर्माण ढहाने पर रोक
0 मंडलायुक्त को अपीलें तीन माह में निस्तारित करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने मथुरा वृंदावन में यमुना किनारे की कछारी भूमि (खादर भूमि) पर बने निर्माणों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मंडलायुक्त आगरा को ध्वस्तीकरण के खिलाफ दाखिल अपीलें तीन माह में निस्तारित करने का आदेश दिया है। विनोद कुमार शर्मा और अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सुनवाई की।

याचीगण का कहना है कि खादर भूमि गांव सभा के अंतर्गत है। इसका विकास ग्राम सभा ने किया है। यहां आवासीय भवन बने हैं, जिनमें लोग रह रहे हैं। हाईकोर्ट ने मंडलायुक्त को अपीलें तय करने का आदेश दिया था, मगर मंडलायुक्त ने अपीलें मियाद बाधित होने के आधार पर खारिज कर दी। मामले के गुण दोष के आधार पर सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने मंडलायुक्त के आदेश को गलत मानते हुए रद्द कर दिया है। प्रदेश सरकार के अधिवक्ता का कहना था कि एनजीटी ने यमुना किनारे की खादर भूमि को निर्माण से मुक्त रखने और उस पर बने निर्माण ढहाने का आदेश दिया है। इस आदेश केतहत ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। कोर्ट का कहना था कि प्राधिकरण के नोटिस के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील दाखिल है। उसका निस्तारण किए बिना ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed