{"_id":"5c741bb3bdec224d04454c51","slug":"181551113139-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर
विज्ञापन
सभी केंद्र (लखनऊ के लिए खास)
000000000000000
राजबब्बर समेत 18 कांग्रेसी नेताओं को गैरजमानती वारंट
0 धरना प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व कांग्रेसी नेता वर्तमान में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेसी नेता निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री सहित 18 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। इन सभी को 15 मार्च को स्पेशल कोर्ट में हाजिर करने का निर्देश जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है। उपस्थित न होने पर सभी के खिलाफ कुर्की का वारंट और कुर्की का आदेश जारी करने की चेतावनी दी है।
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने पर जानलेवा हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओें में मुकदमा दर्ज है। घटना 17 अगस्त 2015 की है। लगभग पांच हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता और उपरोक्त लोग प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, कानून व्यवस्था आदि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा की ओर बढ़ते समय प्रदर्शनकारी अचानक उत्तेजित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पत्थरबाजी की गई, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया।