फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ के बाद होंगे स्मार्ट सिटी के काम

कुंभ के बाद होंगे स्मार्ट सिटी के काम

Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
कुंभ के बाद होंगे स्मार्ट सिटी के काम
कुंभ के बाद होंगे स्मार्ट सिटी के काम
विज्ञापन

- फुटपाथ, सजावट के लिए नहीं समय अनुकूल
- अभी बनाए हैं डिवाइडर, एक कोट डामरीकरण
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी के बचे हुए काम अब कुंभ मेला के बाद किए जाएंगे। इस योजना के तहत फिलहाल शहर की आठ निर्माणाधीन सड़कें ही चलने लायक बनाई गई हैं। हर दिन बढ़ रही भीड़ और जाम लगने की शिकायत पर यह निर्णय लिया गया है। अब कुंभ के बाद स्मार्ट सिटी के तहत फुटपाथ और सजावट के काम कि जाएंगे।
स्मार्ट सिटी योजना के प्रथम चरण के कार्यों में आठ सड़कें बनाई जानी थीं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को यह जिम्मेदारी दी गई थी। कुंभ कार्यों के बाद ये काम शुरू होने से एक महीने पहले तक सिर्फ चौड़ीकरण का काम किया गया। रातों रात डिवाइडर बनाए गए। नालों पर स्लैप डालने का काम लगभग पूरा है। सड़कों पर एक कोट डामरीकरण (बीएम) कराकर उन्हें चलने लायक बना दिया गया है। डिवाइडर निर्माण करा कर शोभाकार पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन

इसमें शहर की दो महत्वपूर्ण सड़कें सरदार पटेल मार्ग और एल्गिन रोड शामिल हैं। यहां की सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट के साथ रंगरोगन का काम लगभग पूरा है। फुटपाथ सजाने, वहां कुर्सियां और लैंप आदि कार्य कुंभ मेला के बाद किए जाएंगे। अन्य छह सड़कों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की हर दिन संख्या बढ़ रही है। शहरियों को भी दिक्कत न हो, इसलिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित सड़कों का बचा हुआ कार्य मेला के बाद कराया जाएगा। - भानु चंद गोस्वामी, उपाध्यक्ष पीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed