फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एठु की किशोरी हॉकी ने रोशन कर रही नाम

एठु की किशोरी हॉकी ने रोशन कर रही नाम

Mon, 05 Nov 2018 07:52 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
एठु की किशोरी हॉकी ने रोशन कर रही नाम
फोटो-
विज्ञापन

ऐंठू की किशोरी जूनियर हॉकी में कर रही देश का नाम रोशन
अब तक 100 से अधिक मैच खेले, गांव में दी जा रही है मिसाल
विजय किशोर अग्रहरि
परियावां। क्षेत्र की एक किशोरी हाकी में पूरे देश का नाम रोशन कर रही है। उसकी प्रतिभा के कायल उसके सीनियर भी हो गए हैं। अभावों से जूझकर खेल में अपनी रुचि दिखाने वाली इस बाला के नाम के चर्चे अब विदेशों में भी हैं।
कालाकांकर विकास खंड के ऐंठू पश्चिम का पुरवा गांव निवासी अवधेश यादव 25 वर्ष पहले आजीविका की तलाश में मध्य प्रदेश के इंदौर चले गए थे। वहां परिवार सहित रहने लगे। अवधेश की बड़ी बेटी आरती चिमनबाग मैदान पर हॉकी की ट्रेनिंग करने जाती थी। एक बार उसके साथ उसकी छोटी बेटी प्रियंका भी मैदान पर गई। वहां हो रहे खेल को देखने के बाद उसने भी खेलने में रुचि दिखाई। पहली ही बार में उसका खेल देख कोच ताहिर और किशोर शुक्ला ने उसे स्टिक, टी-शर्ट, जूते-मोजे दिए। इससे उसका मन लग गया।
विज्ञापन

चार साल पूर्व लगातार जब उसने खेल शुरू किया तो उसका चयन भारत की जूनियर हॉकी टीम में हो गया। इसके बाद उसने सब जूनियर, जूनियर में 100 से अधिक मैच खेले। उसने इंग्लैंड, नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम, लंदन जैसी जगहों पर खेला। उसने जूनियर में पहले और गोल्ड और बाद में सिल्वर मेडल भी टीम को दिलाया। उसने विदेशी धरती पर कई गोल भी किए हैं। प्रियंका ने देश भर की 80 जूनियर महिला खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 17 जूनियर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बना लिया है। राइट हॉफ खेलने वाली यानी गेंद छीनने का प्रयत्न करने वाली प्रियंका के पिता अवधेश यादव ने अमर उजाला को बताया कि भारतीय हॉकी टीम की सीनियर खिलाड़ी रानी खोकर ने 4-5 वर्षों में उसके सीनियर टीम का हिस्सा बन जाने की उम्मीद जताई है। फिलहाल उसकी उपलब्धियों से गांव के लोगों में पहले से ही दीवाली मन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed