{"_id":"5bddc883bdec22696469ba81","slug":"181541261443-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको पॉयलट, तकनीशियन की परीक्षा में 83 हजार का मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको पॉयलट, तकनीशियन की परीक्षा में 83 हजार का मिली सफलता
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000000
लोको पॉयलट, तकनीशियन की परीक्षा में 83 हजार को मिली सफलता
0 नौ अगस्त से चार सितंबर के बीच हुई थी पहले चरण की परीक्षा
0 7437 पदों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 12 से 14 दिसंबर तक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली गई असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के पहले चरण परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी इलाहाबाद के अधीन पहले चरण में 83309 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। अब ये सभी अभ्यर्थी 12 से 14 दिसंबर के बीच आरआरबी की ओर से आयोजित द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन ही होगी।
देश भर में एएलपी और तकनीशियन के 60 हजार पदों की भर्ती की परीक्षा नौ अगस्त 2018 से शुरू हुई थी जो चार सितंबर तक चली। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से यह परीक्षा यूपी, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के 11 शहरों में करवाई गई। इस परीक्षा में 4.19 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से अब 83309 को सफलता मिली है। आरआरबी इलाहाबाद के 7437 पदों के लिए ये अभ्यर्थी अब 12 से 14 दिसंबर के बीच आयोजित भर्ती परीक्षा में शिरकत करेंगे। दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन होगी। इसके अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र दो भागों में आएगा। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने के बाद एएलपी अभ्यर्थियों को साइको टेस्ट होगा, जबकि तकनीशियन के विभिन्न पदों के दूसरे चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण के सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपने यूजर आईडी से अभ्यर्थी परीक्षा में प्राप्त अपने अंक देख सकते हैं।