फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मार्डन होगी आरपीएफ, मिलेगी जीप और बाइक

मार्डन होगी आरपीएफ, मिलेगी जीप और बाइक

Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मार्डन होगी आरपीएफ, मिलेगी जीप और बाइक
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

मार्डन होगी आरपीएफ, मिलेगी जीप और बाइक
0 सीआरबी ने एनसीआर समेत सभी जोनल महाप्रबंधकों को लिखा है पत्र
0 एनसीआर के तीन मंडलों में में है 45 थाने और 30 चौकियां
राहुल शर्मा
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल में अब आरपीएफ को मार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ के सभी थानों में अब जीप एवं चौकियों में बाइक मुहैया कराई जाएगी। जोन महाप्रबंधक को इस आशय का पत्र रेलवे बोर्ड की ओर से मिला है। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी थानों और चौकियों में उपलब्ध कराई जाएगी।

एनसीआर जोन की बात करें तो यहां इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल में कुल 45 थाने और 30 चौकियां हैं। इन थानों में रेल यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा करने वाले आरपीएफ जवानों को तमाम बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं हैं। जोन के जीआरपी थानों की बात करें तो वहां लंबे समय से थानों में जीप एवं बाइक की सुविधा है, जबकि आरपीएफ जवानों को अमूमन किराये के वाहन से काम चलाना पड़ता है। जवानों की इस समस्या को देखते हुए चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लोहानी ने देश के सभी 740 आरपीएफ थानों में जीप का इंतजाम एवं 527 चौकियों में बाइक की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को निर्देश दिया है कि वह थानों और चौकियों में जीप एवं बाइक का इंतजाम करवाएं। संबंधित थानों में जवानों के पीने के पानी के लिए आरओ लगवाने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। सीआरबी के निर्देश से आरपीएफ कर्मी भी खासे उत्साहित हैं। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि सीआरबी के निर्देश के बाद जोन के थानों में जीप एवं बाइक आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed