{"_id":"5b48df264f1c1b4a748b466b","slug":"181531502374-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन और लाल साहब ने शिक्षक भतीऱ् में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन और लाल साहब ने शिक्षक भतीऱ् में किया टॉप
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
--------
अशासकीय कॉलेजों को मिले 209 असिस्टेंट प्रोफेसर
0 यूपीएचईएससी ने घोषित किए हिंदी, अर्थशास्त्र विषय के परिणाम
0 हिंदी में पवन और अर्थशास्त्र में लाल साहब यादव ने किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को 200 से अधिक शिक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शुक्रवार को विज्ञापन संख्या 46 के तहत दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 209 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया। इनमें हिंदी विषय के 130 और अर्थशास्त्र विषय के 79 पद शामिल हैं। हिंदी विषय के लिए हुई भर्ती में पवन कुमार सिंह और अर्थशास्त्र विषय के लिए हुई भर्ती में लाल साहब यादव ने टॉप किया है। दोनों विषयों में चयन परिणाम के साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 46 के तहत मई 2014 में 45 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1652 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। आयोग ने दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इस तरह अब 40 विषयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 130 पदों का परिणाम घोषित किया गया है, जिनमें सामान्य के 87, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26 और अनुसूचित जाति के 17 पद शामिल हैं, जबकि 32 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। हिंदी में पवन कुमार सिंह ने टॉप किया तो विजय लक्ष्मी गौर और खुशबू ने क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, अर्थशास्त्र विषय में असिस्टेंट के 79 पदों में सामान्य के 67, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 और अनुसूचित जाति का एक पद शामिल है। अर्थशास्त्र विषय के चयन परिणाम के साथ 20 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। अर्थशास्त्र में लाल साहब यादव ने टॉप किया, जबकि राजीव कुमार सिंह दूसरे और दिव्या पाल तीसरे स्थान पर रहीं। चयनितों के प्राप्तांक एक सप्ताह बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और चयनित संबंधित वेबसाइट पर अपने अंक देख सकेंगे। आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए संस्तुति उच्च शिक्षा निदेशक को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
तीन विषयों के लिए इंटरव्यू 18 से
विज्ञापन संख्या 46 के तहत अब केवल पांच विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन प्रक्रिया बाकी रह गई है। तीन विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान में चयन के लिए इंटरव्यू 18 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इन तीन विषयों में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार 10 अगस्त तक चलेंगे। वहीं, आयोग ने वाणिज्य और भूगर्भ विज्ञान की लिखित परीक्षा 22 जुलाई को प्रस्तावित कर रखी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है।
इविवि से 27 रिसर्च स्कॉलर्स चयनित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के 27 रिसर्च स्कॉलर्स का अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार को आयोग की ओर से जारी परिणाम इविवि के लिए उत्साहजनक रहा। असिस्टेंट प्रोफेसर के 130 पदों में से 27 पदों पर हिंदी विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स का चयन हुआ है। हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. केएस पांडेय ने चयनित रिसर्च स्कॉलर्स को बधाई दी है और कहा कि बड़ी संख्या में रिसर्च स्कॉलर्स का चयन इविवि और हिंदी विभाग के गौरव की बात है। वहीं, इविवि से बीए और एमए की पढ़ाई करने के बाद बीएचयू के शोध छात्र शिव प्रताप सिंह का भी 18वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।