फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है भाजपा : स्वतंत्र देव

विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है भाजपा : स्वतंत्र देव

Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है भाजपा : स्वतंत्र देव
विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है भाजपा : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

0 चिकित्सक गोष्ठी में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने की शिरकत

इलाहाबाद। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को जार्जटाउन स्थित एक नर्सिंग होम में आयोजित चिकित्सक संगोष्ठी में कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। दोनों ही ईमानदार नेता है। उनके नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित होंगे।

गोष्ठी में सूबे की पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी शिरकत की। कहा कि चिकित्सक भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को जुट जाएं। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने चिकित्सकों की समस्याएं भी सुनी और उचित समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर डा. शरद जैन, डा. त्रिभुवन सिंह, डा. युगांतर पांडेय, डा. एलएस ओझा, डा. भूपेश द्विवेदी, उत्पल राय, डा. सचिन जैन, डा. पीयूष सक्सेना, डा. विवेक मिश्र, प्रभाशंकर पांडेय, विभूति नारायण सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, विक्रम पटेल, शशांक शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर परिवहन मंत्री ने शहर पश्चिम के झलवा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रमा यादव, दिलीप चौरसिया, राम लोचन साहू, राम बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed