फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डेढ़ हजार से ज्यादा यात्रियों ने निरस्त की अपनी यात्रा

डेढ़ हजार से ज्यादा यात्रियों ने निरस्त की अपनी यात्रा

Fri, 18 Aug 2017 08:32 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ हजार से ज्यादा यात्रियों ने निरस्त की अपनी यात्रा
1500 से ज्यादा यात्रियों ने निरस्त की अपनी यात्रा
विज्ञापन

0 असम और बिहार जाने वाली ट्रेनों के कैंसल होने से हर रोज रद हो रहे ढेरों टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
असम और बिहार में आई बाढ़ का असर रेल यात्रियों पर दिखना शुरू हो गया है। पिछले कुछ रोज से असम और बिहार जाने वाली ट्रेनों को निरस्त किए जाने से हर रोज काफी संख्या में यात्री अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवा रहे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान सिर्फ जंक्शन स्थित आरक्षण केंद्र से डेढ़ हजार से ज्यादा यात्री अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवा चुके हैं। उधर, शुक्रवार को संबंधित रूट की नौ ट्रेनें निरस्त रहीं। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
बाढ़ की वजह से बिहार और असम जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, महानंदा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी आदि ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। हालांकि, ये सभी ट्रेनें दिल्ली से चलती हैं। इस वजह से वहां से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या उसमें ज्यादा हैं, लेकिन इलाहाबाद से भी संबंधित ट्रेनों में काफी संख्या में यात्री अपने रिजर्वेशन बिहार एवं असम के विभिन्न शहरों के लिए कराते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से 11 अगस्त से 17 अगस्त के दौरान जंक्शन के रिजर्वेशन केंद्र से 1604 टिकट यात्री निरस्त करवा चुके हैं। इसमें से अधिकांश टिकट संबंधित ट्रेनों के ही हैं। इस दौरान रेलवे ने रिफंड के रूप में यात्रियों 6.85 लाख रुपये चुकाये हैं।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को 12505 गुवाहाटी-आनंद विहार एनई एक्सप्रेस, 12506 आनंद विहार-गुवाहाटी एनई एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 14056 डाउन ब्रह्मुपत्र मेल, 12423 डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12424 डाउन डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12501 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 12502 डाउन पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 15484डाउन महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। इस बीच शनिवार को भी संबंधित रूट की सात ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed