फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब दिल्ली में होगा धरना

अब दिल्ली में होगा धरना

Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली में होगा धरना
अब आरपार की लड़ाई को दिल्ली में देंगे धरना
विज्ञापन

0 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने इविवि प्रशासन को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
0 बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन के गठन पर उठाए सवाल, कहा-चुनौती मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, उपाध्यक्ष अदील हमजा और छात्रनेता अनुभव उपाध्याय को विश्वविद्यालय से पांच साल के लिए निष्कासित किए जाने के विरोध में छात्रों ने आरपार की लड़ाई की घोषणा कर दी है। छात्रों ने बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन के गठन पर सवाल उठाते हुए इविवि प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि बोर्ड की ओर की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है तो छात्र दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने धरना देंगे और आमरण अनशन करेंगे। उन्हें इविवि प्रशासन से मिली चुनौती मंजूर है। छात्रहित में लड़ाई जारी रहेगी।

छात्रसंघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि बिना सुनवाई किए उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई। बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन की बैठक में बहुत से सदस्य पहुंचे ही नहीं। बोर्ड का गठन में भी मानकों का पालन नहीं किया गया। इसमें सिर्फ कुलपति के करीबियों को शामिल किया गया और इनमें से कुछ सदस्य ऐसे हैं, जो वित्तीय अनियमितताओं के तमाम आरोपों से घिरे हुए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने दावा किया कि 28 अप्रैल को हुई घटना की जांच मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय कमेटी कर चुकी है और सूचना मिली है कि कमेटी ने मामले में इविवि प्रशासन एवं वीसी को दोषी पाया है। रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी जाएगी और तब कुलपति प्रो. हांगलू को विश्वविद्यालय छोड़कर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed