फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18 crores to the families of employees who lost their lives during panchayat elections

 पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मिले 18 करोड़

Sat, 18 Sep 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 08:56 PM IST
सार

60 कर्मचारियों के परिजनों को जारी की गई 30-30 लाख की राशि, निर्वाचन आयोग ने जारी किए नाम। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत।

विज्ञापन
18 crores to the families of employees who lost their lives during panchayat elections
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को निर्वाचन कार्यालय द्वारा 30-30 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। कुल 60 मृत कर्मचारी और उनके वारिसान के नाम की सूची जारी की गई है। मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 18 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल माह में पंचायत चुनाव हुए थे। तब पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित होने के बाद कई कर्मचारियों की जान चली गई थी। कर्मचारियों की मौत के बाद से ही उनके परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान अनुग्रह राशि बढ़ाने की मांग कर्मचारी संगठनों द्वारा की गई। जिले में पहले चरण में एक भी कर्मचारी को इसके पात्र नहीं पाया गया था।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों द्वारा किए गए हो हल्ले के बाद शासन ने चुनाव ड्यूटी के बाद महामारी से मौत के  मामले में 30 दिन के भीतर हुई मौत को महामारी के दायरे में रखा। इस दायरे में कुल 60 कर्मचारी पात्र पाए गए। फिलहाल अब चार महीने से इंतजार कर रहे परिजनों को अनुग्रह राशि जारी कर दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी सूची शनिवार को ही जारी की गई। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की गई सूची में शिक्षा विभाग के 37 कर्मचारियों का नाम है। इसमें 22 बेसिक शिक्षा विभाग के ही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed