{"_id":"5e0f99528ebc3e87d46891e7","slug":"174-cctv-cameras-will-monitor-the-fair-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"174 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
174 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी
Sat, 04 Jan 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
10 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुल 174 सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। यही नहीं यह पहला मौका होगा जब माघ मेले में त्वरित सहायता के लिए डायल 112 की गाड़ियां भी तैनात की जाएंगी।
शुक्रवार को एसपी मेला पूजा यादव ने माघ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इस बार मेला क्षेत्र को तीन जोन परेड, झूंसी व अरैल में बांटा गया है। तीनों जोन में कुल 6 सेक्टर व सात सर्किल बनाए गए हैं जिनमें कुल 13 थाने व 38 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। मेला क्षेत्र में कुल 174 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। यह पहली बार होगा जब माघ मेले के लिए इतनी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।
सभी कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईट्रिपलसी) से जुड़े होंगे इनसे मिलने वाली लाइव फीड के माध्यम से मेला क्षेत्र में 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी। इसके अतिरिक्त नौ कंपनी पीएसी के साथ ही बीडीडीएस की दो व एएस चेक की 14 टीमें भी लगाई गई हैं। चार कंपनी आरएएफ की मांग शासन से की गई है। एटीएस, एसटीएफ के साथ ही जगह-जगह बैगेज स्कैनर लगवाए जाने के अलावा मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। स्नान घाटों पर हादसों को रोकने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की भी मांग की गई है। मेल मेें कुल 3 एएसपी व 15 डिप्टी एसपी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कुल 45 गाड़ियां होंगी उपलब्ध
माघ मेले में डायल 112 की गाड़ियां भी मौजूद रहेंगी। इस सेवा की कुल 45 गाड़ियां विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात की जाएंगी। जिनमें 20 चार पहिया व 25 दोपहिया वाहन शामिल होंगे। इनसे आपात स्थिति में पीड़ित को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
नाव पर बैठने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य
मेला पुलिस ने बताया कि कुंभ की तरह ही माघ मेले में भी नाव पर बैठने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य किया गया है। नाविकों को निर्देशित किया गया है कि बिना लाइफ जैकेट के वह किसी भी व्यक्ति को सवारी न कराएं। नियम न मानने वाले छह संचालकों की नावें सीज की जा चुकी हैं। साथ ही 24 नाविकों पर निरोधात्मकर कार्रवाई की गई है। मेला क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लग सके, इसके लिए आसपास रहने वालों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।