फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   173 posts of PCS will be recruited, application from March 3, exam is proposed on May 14

UPPSC : पीसीएस के 173 पदाें पर होगी भर्ती, आवेदन तीन मार्च से, 14 मई को प्रस्तावित है परीक्षा

Thu, 02 Mar 2023 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शुक्रवार को पीसीएस-2023 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा। अभ्यर्थियों को इस विज्ञापन का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस बार मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में अहम बदलाव प्रस्तावित हैं। वैकल्पिक विषयों की अनिवार्यता को हटाकर उसकी जगह उत्तर प्रदेश विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए जाने हैं।

विज्ञापन
173 posts of PCS will be recruited, application from March 3, exam is proposed on May 14
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 के लिए तीन मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत 173 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, पदों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शुक्रवार को पीसीएस-2023 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा। अभ्यर्थियों को इस विज्ञापन का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस बार मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में अहम बदलाव प्रस्तावित हैं। वैकल्पिक विषयों की अनिवार्यता को हटाकर उसकी जगह उत्तर प्रदेश विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए जाने हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा अगर कोई अन्य बदलाव होता है तो परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। आयोग के सचिव के अनुसार ऑनलाइन आवेदन तीन मार्च से शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसमें आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

यह पीसीएस की पहली परीक्षा होगी, जो आयोग की ओर से लागू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएगी। ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं में बार-बार अपने अभिलेख अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अभ्यर्थियों के लिए अन्य परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया भी काफी आसान हो जाएगी।

कोर्ट के आदेश पर इंटरव्यू के लिए एक अभ्यर्थी सफल

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थी कौशिक मिश्रा को पीसीएस-2022 के इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। आयोग के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार याची कौशिक मिश्रा को दिव्यांगता की बहुदिव्यांग (एमडी) उपश्रेणी के तहत शामिल करते हुए उनकी मूल श्रेणी (सामान्य श्रेणी) की श्रेष्ठता के आधार पर साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

कर्मशाला अनुदेशक, प्रवक्ता भर्ती के कटऑफ आज होंगे जारी

प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला, कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल-पेंटिंग, कर्मशाला अनुदेशक फिटिंग-प्लंबिंग, कर्मशाला अनुदेशक पेंटिंग-पॉलिशिंग, कर्मशाला अनुदेशक वेल्डिंग, प्रवक्ता कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग और प्रवक्ता वेब डिजाइनिंग की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक शुक्रवार को जारी कर दिए जाएंगे। प्राप्तांक एवं कटऑफ तीन से नौ मार्च तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed