{"_id":"5cc36564bdec22073073c607","slug":"171556309348-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की कुंभ डाक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की कुंभ डाक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की कुंभ डाक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट क्रिएटिविटी अवार्ड
0 अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मिली एनसीआर को शील्ड
नोट...फोटो है
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा बनाई गई कुंभ मेले की डाक्यूमेंट्री को सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट) क्रिएटिविटी अवार्ड मिला है। गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित इंटर रेलवे डाक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में एनसीआर की इस डाक्यमेंट्री को पुरस्कार दिया गया। एनसीआर की ओर से यह पुरस्कार पीआरओ डा. अमित मालवीय और सीनियर पीआरआई वंदना मोहन ने डीआरएम अहमदाबाद दिनेश कुमार से ग्रहण किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 64वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर इस बार अहमदाबाद में किया गया। इसमें 17 जोनल रेलवे, उत्पादन इकाईयां एवं रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपनी उपलब्धियों एवं योगदान को दिखाने वाली कुल 20 डाक्यूमेंट्री को पेश किया गया। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक एनसीआर की डाक्यूमेंट्री के माध्यम से कुंभ पर्व 2019 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई तैयारियों को दिखाया गया। एनसीआर को मिली ट्राफी के बाद जीएम राजीव चौधरी ने कहा कि इस डाक्यूमेंट्री में रेलवे अफसरों एवं कर्मचारियों द्वारा कुंभ के दौरान किए गए कार्य की टीम प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित हुई है। बता दें कि 6.30 मिनट की यह डाक्यूमेंट्री सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के निर्देशन में बनाई गई थी।