फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरओ-एआरओ मेंस में कश्मीर समस्या पर सवाल

आरओ-एआरओ मेंस में कश्मीर समस्या पर सवाल

Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
आरओ-एआरओ मेंस में कश्मीर समस्या पर सवाल
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

आरओ-एआरओ मेंस में कश्मीर समस्या पर आया निबंध
0 निबंध के पेपर में 81 फीसदी उपस्थित रहे अभ्यर्थी
0 नीतियों से जुड़े सवाल अभ्यर्थियों को लगे कठिन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आरओ-एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा में कश्मीर समस्या और पड़ोसी देशों से मिलने वाली चुनौतियों जैसे समसामयिक ज्वलंत मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। मुख्य परीक्षा में सोमवार को निबंध का पेपर था। इसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति 81.38 फीसदी रही।
परीक्षा केवल पहली पाली में थी, जिसके लिए 12974 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10558 अभ्यर्थी उपस्थित और 2416 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन घंटे के पेपर में तीन खंडों से एक-एक विषय का चयन करते हुए कुल निबंध लिखने थे। प्रत्येक निबंध 600 शब्दों में लिखना था। खंड एक में पूछा गया, ‘राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से कश्मीर समस्या पर विचार करें।’ इसी खंड में एक सवाल यह भी था, ‘भारत की मौलिक एकता क्या है? उदाहरण सहित विचार कीजिए।’ इसके अलावा खंड तीन में एक सवाल पूछा गया, ‘भारतीय एकता को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी देशों से मिलने वाली चुनौतियां एवं समाधान विषय पर विचार कीजिए।’
विज्ञापन

हालांकि इस बार अभ्यर्थियों को निबंध का पेपर कठिन लगा। अभ्यर्थियों के मुताबिक पूर्व में जो भी परीक्षाएं हुईं, उनमें कारण एवं प्रभाव लिखने के लिए आता था लेकिन इस बार नीतियों से जुड़े सवाल आए जिनपर निबंध लिखना आसान नहीं था। मसलन, एक सवाल के तहत प्राकृतिक आपदा नीतियों के प्रारूपों पर विचार करना था। एक अन्य सवाल था, ‘भारतीय किसान नीति की समकालीन चुनौतियां पर प्रकाश डालें।’ अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने जिस हिसाब से तैयारी की थी, पेपर उसे अलग हटकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed